Udayprabhat
देशराजनीति

सीएम ने HC के फैसले को दी चुनौती

आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सोमवार को सुनवाई करेगा। सीएम अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर लोकसभा चुनाव 2024 कार्यक्रम की घोषणा के बाद अपनी गिरफ्तारी को साजिश बताया है।आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी।21 मार्च को केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई थी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च की शाम दो घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से वह हिरासत में हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली थी
यह याचिका दिल्ली हाई कोर्ट के 10 अप्रैल के फैसले को चुनौती देते हुए दायर की गई है, जब ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी।सीएम ने HC के फैसले को चुनौती दी है

Leave a Comment