Heeramandi The Diamond Bazaar में सोनाक्षी सिन्हा ने डबल रोल निभाया था। वह पहले एपिसोड के कुछ मिनट के रोल के लिए रेहाना बनी थीं और फिर उन्होंने फरीदन का किरदार निभाया था। सोनाक्षी की दोनों ही भूमिकाओं को काफी पसंद किया गया। अब एक्ट्रेस ने बताया है कि संजय लीला भंसाली ने सोनाक्षी के किरदार को कैसे अलग-अलग किया था।
संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में सोनाक्षी सिन्हा ने डबल रोल प्ले किया है। लोगों ने उन्हें रेहाना और फरीदन के किरदार में खूब पसंद किया है। लोग उनके अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं।रेहाना बनने के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने वजन बढ़ाया था फरीदन का लुक सोनाक्षी सिन्हा के सोच से परे था
सोनाक्षी सिन्हा ने दोनों किरदार के लुक टेस्ट की झलकियां दिखाईं इसलिए मैंने कुछ वजन बढ़ाया और हमने बालों को अलग तरीके से बनाया, जो फरीदन की तुलना में लंबे और घुंघराले थे। मेकअप के साथ हमने आईज को हैवी, भौहें लंबी और झाइयों को रखा है और ग्रीन लेंस भी लगाया है।”
सोनाक्षी सिन्हा ने बीते दिन रेहाना कैरेक्टर के लुक टेस्ट की तस्वीरें शेयर की थीं। हरी साड़ी, ग्रे सूट और चमकीली साड़ी में वह एक अलग अवतार में दिखाई दे रही थीं। फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “रेहाना आपा। आपा नहीं… हुजूर। उनमें से सबसे क्रूर के लिए मेरे लुक टेस्ट की कुछ तस्वीरें शेयर हैं…
सोनाक्षी ने आगे कहा, “मुझे लगा कि मेरे पास लंबे लहराते हुए बाल होंगे जो हर फ्रेम में धीमी गति से आगे बढ़ेंगी जैसा हर भंसाली की हीरोइन के साथ होता है। इसके बजाय सर कहते हैं, ‘इसको कर्ली बॉब कट दे दो। फरीदन अपने समय से आगे, हीरामंडी की दुनिया की मॉडर्न पर्सनैलिटी है। बेझिझक, माफी न मांगने वाली, खुद से ऑब्सेस्ड और पूरी तरह से वैसी पर्सनैलिटी जैसी वह है। यही वह दिन था, जब मैं उसकी तरह बन गई।”
सोनाक्षी सिन्हा ने रेहाना के लुक टेस्ट की तस्वीरें शेयर करने के बाद फरीदन के लुक टेस्ट की फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री फरीदन के लुक में दमदार लग रही हैं। फोटोज के साथ सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, “जिस दिन मैं फरीदन बनी। फरीदन के आने से रिश्ते नहीं… कहानियां बनती हैं। ये है फरीदन के लुक टेस्ट की कहानी।”
previous post
