न्यूज डेस्क| बांग्लादेश(Bangladesh) से रोहिंग्या टेरर फंडिंग(Rohingya Terror Funding) मामले में उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिज्म स्क्वाड(UP-ATS) की बड़ी कार्रवाई चल रही है. बुधवार को टेरर फंडिंग मामलें में कई जगह एक साथ छापेमारी की जा रही है. यूपी एटीएस की टीमें खलीबाबाद, बस्ती समेत यूपी के कई इलाकों में छापेमारी कर रही है. अलीगढ़(Aligarh), खलीलाबाद और बस्ती के पांच ठिकानों पर ठापेमारी की गई है. इसके अलावा मुंबई(Mumbai) और तेलंगाना(Telangana) में भी एटीएस की टीम कार्रवाई कर रही है. छापेमारी टेरर फंडिंग और फर्जी पासपोर्ट मामले में की जा रही है. पहले से ही गिरफ्तार संदिग्धों की निशानदेही पर एक्शन लेते हुए उत्तर प्रदेश एटीएस ने कार्रवाई की है. हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है. माना जा रहा है कि छापेमारी में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है.