Udayprabhat
क्राइमदेहरादून

देहरादून में चौथी फेल शातिर ने विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे लाखों रुपये

देहरादून| देहरादून पुलिस ने हरियाणा से अतर्राज्यीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया जो खुद चौथी फेल है लेकिन कई लोगों को विदेशों में नौकरी देने के लालच में फंसा कर लाखों रुपयों की ठगी कर चुका है.

आरोपी लक्ष्मीनारायण उर्फ बिनोद उर्फ निर्मल सिंह के खिलाफ दिसंबर 2020 में क्लेमंटाउन निवासी रविंद्र सिंह ने शिकायत की कि फास्ट वे टूर एन्ड ट्रैवल नाम से बल्लूपुर चौक देहरादून में विदेश भेजने व विदेशो में नौकरी दिलाने की फर्म है. जिसमें निर्मल सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसको सिंगापुर में इन्टर कान्टिनैन्टल होटल एन्ड रिसोर्ट में एकाउन्ट ऑपरेटर की जॉब दिलाने के नाम पर रुपये 40,000/- नकद लिये व रु0 60,000/- चैक के माध्यम से लिए.

उत्तराखंड टास्क फोर्स की बड़ी कार्यवाही, 6 लेपर्ड की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार

जांच करने पर पता लगा कि आरोपी ने करीब 30-40 लोगों से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 20-25 लाख रुपये लेकर व उनके पासपोर्ट आदि कागजात अपने पास रखकर उनको विदेशी कंपनियों के फर्जी नियुक्ति पत्र व फर्जी वीजा देकर धोखाधड़ी कर दो महीने में ही ऑफिस बंद कर दिया.

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कुछ और लोगों के भी नाम सामने आए हैं जिनका सुराग लेने में पुलिस जांच कर रही है.

http://udayprabhat.co.in/dehradun-police-continues-to-raid-spa-center-conducting-illegal-activities/

Leave a Comment