उदय प्रभात संवाददाता
देहरादून| बिजनौर (Bijnaur) से मोटरसाइकिल (Motor Cycle) का सामान देहरादून खरीदने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उसका शव एक फार्म हाउस में माँ भगवती फार्म जोगीवाला (Jogiwala) के लोहे की एंगल में लटका मिला.
SHO नेहरू कालोनी देहरादून ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति द्वारा में फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी है. सूचना पर पुलिस बल फार्म पर पहुंचा और एक बंद कमरे में छत पर लगे एक लोहे के एंगल पर उसका शव लटका मिला.
थाना क्षेत्र के गांव ख़िदरपुर निवासी धर्मेंद्र का लगभग 21 वर्षीय पुत्र नितिन मोटरसाइकिल सुधारने का काम करता था. परिजनों के अनुसार रविवार को वह बाइक से संबंधित सामान खरीदने देहरादून गया था. लेकिन देर शाम तक भी वापस नहीं आया. जबकि अमूमन वह जब भी सामान खरीदने जाता था तो शाम को वापस आ जाता था. सोमवार को देहरादून पुलिस से उन्हें जानकारी मिली कि नितिन ने फांसी लगा ली है.
http://udayprabhat.co.in/dehradun-police-runs-operration-mukti-drive/
