Udayprabhat
क्राइमदेहरादून

“ठक-ठक गैंग” का सक्रिय अंतर्राज्यीय मेंबर मय चोरी के मोबाईल के 24 घण्टे में गिरफ्तार

देहरादून| भीड़-भाड़ वाले चौराहों पर गाढ़ी के शीशे पर ठक-ठक कर दी जाए और उसके बाद आपको पता लगे कि आपका कुछ कीमती सामान गायब हो गया है. आप इन शातिर चोरों को क्या नाम देंगे. अलग-अलग चौराहों से इसी तरह की शिकायतें आने के बाद देहरादून पुलिस (Dehradun Police) ठक-ठक गैंग के इन चोरों के पीछे पड़ी हुई थी.

मामले में पुलिस ने इस गैंग के सदस्य को एक चोरी के सामान के साथ शिकायत के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दिल्ली (Delhi) निवासी आसिफ को चोरी के मोबाइल (Mobile)और कैश (Cash) के साथ गिरफ्तार किया है. चोर की उम्र महज 22 साल है. चोर की पहचान के लिए पुलिस को करीब 100 सीसीटीवी कैमरों (CCTV Cameras)को खंगालना पड़ा.  इससे यह भी खुलासा हुआ है कि राज्य में दूसरे प्रदेशों से आए चोर भी सक्रिय हैं. जांच में पता चला कि पिछले महीनों में आसिफ चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है. अभियुक्त पूर्व में जनपद मेरठ से चोरी के अन्य मामलों में जेल जा चुका है।

Flood Update : 204 लापता, 50 शव बरामद और 25 की हुई शिनाख्त, जानें सभी अपडेट | UdayPrabhat

अपराध करने का तरीका

गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि वह कार सवार जो कि मोबाईल पर बात करते हुए गाडी चलाते है उनकी गाडियों के आगे इस प्रकार आ जाते है कि उन्हे लगे कि उनकी गलती से एक्सीडेन्ट हो गया। कार चलाते समय मोबाइल पर बात करने वाला व्यक्ति अपने मोबाइल को हडबडी में कार की बगल वाली सीट में या आगे रख देता है। जिस पर हमारा दुसरा साथी दुसरी साईड से उसकी कार कार का शीशा नीचे करवाता है तथा बातों में लगा कर उसका मोबाइल व पर्स जो भी मिलता है उठा लेता है तथा जाम लगने के कारण उसको वहा से जाने को बोल देते है। हम यह घटना चैराहों व जहा गाडिया थोडी धीमे चलती है वहा करते है। चोरी के मोबाइलों के स्पेयर पार्ट आगे खरीदने वाले बेच देते है उनका प्रयोग नही करते है। – पुलिस

http://udayprabhat.co.in/hindi-news-uttar-pradesh-sdo-electricity-department-suspended-against-charges-of-corruption/

नाम पता फरार अभियुक्त-

1. आजिम पुत्र तस्लीम निवासी- मकबरापुर डा0 खलील वाली गली थाना- रेलवे रोड मेरठ उत्तर प्रदेश

2. सादिक पुत्र नामलूम निवासी- उपरोक्त

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0स0- 50/2021 धारा- 379 भा0द0वि0 थाना को0नगर।

पुलिस टीमः
1. पुलिस अधीक्षक,नगर श्रीमती सरिता डोभाल
2. क्षेत्राधिकारी नगर, प्रथम श्री शेखर सुयाल
3. प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली श्री शिशुपाल नेगी
4. उ0नि0 राहुल कापड़ी, चौकी प्रभारी लक्ष्मण चौक
5. का0 516 राजेश

“हजारों करोड़ की परियोजना को बर्बाद करके ही जागेगी सरकार ?” – मोर्चा  | UdayPrabhat

Leave a Comment