Udayprabhat
देहरादून

गांधी पार्क में हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जलाए ‘तांडव’ के पोस्टर

देहरादून| अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई वेब सीरीज तांडव के विरोध में आज देहरादून के गांधी पार्क में हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सीरीज के पोस्टर जलाकर अपना विरोध जताया. हिंदुओं की धार्मिक भावना पर चोट करने के आरोप में सीरीज के निर्माताओं और कलाकारों को आम जनता का आक्रोश झेलना पढ़ रहा है. युवा वाहिनी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गोविंद वाधवा ने कहा कि बॉलीवुड के कई लोग राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं व जानबूझकर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जाती है.

http://udayprabhat.co.in/amazon-prime-original-series-tandav-faces-backlash-in-india/

वाधवा ने उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीख लेते हुए सीरीज के खिलाफ सख्त एक्शन उठाने की मांग की.

Leave a Comment