देहरादून| एसएसपी के पुलिस लाईन के निरीक्षण करते समय रविवार को एक पुलिसकर्मी महोदय बैरक की दीवार पर पेशाब करते दिख गए. फिर क्या था? बेचारे अनुशासनहीनता के मामले नाप दिए गए. SSP ने पुलिस लाइन में नियुक्त आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता तथा आचरण के विरूद्ध व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा तथा अनुशासन हीनता करने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी.
http://udayprabhat.co.in/amazon-prime-original-series-tandav-faces-backlash-in-india/
