Udayprabhat
देशराजनीतिराज्य

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी न्यायिक हिरासत में हैं।

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला में आरोपित बीआरएस नेता के. कविता ने डिफॉल्ट जमानत के लिए दिल्ली की अदालत में आवेदन दायर किया है। इस पर सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा विचार किया जा सकता है। कोर्ट आज उनके खिलाफ सीबीआई द्वारा दायर आरोप-पत्र पर भी विचार करेगा। इसी मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी न्यायिक हिरासत में हैं। कोर्ट आज उनके खिलाफ सीबीआई द्वारा दायर आरोप-पत्र पर भी विचार करेगा।इस मामले में ईडी ने कविता को 15 मार्च को अरेस्ट किया था। मामले में बीआरएस नेता के. कविता के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं।

विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा का यह आदेश दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उनकी जमानत रद्द करने के निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखने के दो दिन बाद आया था। अदालत ने कथित घोटाले में उनकी संलिप्तता को प्रथम दृष्टया सबूतों का हवाला देते हुए सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में उनकी जमानत खारिज कर दी थी। आबकारी घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी विजय नायर की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। विजय नायर की जमानत याचिका निचली अदालत से लेकर हाई कोर्ट में पूर्व में खारिज हो चुकी है।
दिल्ली की एक अदालत ने 5 जुलाई को बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत 18 जुलाई तक बढ़ा दी थी।

Leave a Comment