Udayprabhat
राजनीतिराज्य

सपा सांसद जया बच्चन एक बार फिर राज्यसभा में अपने नाम के साथ अमिताभ बच्चन के नाम जोड़े जाने पर भड़क उठीं

सपा सांसद जया बच्चन एक बार फिर राज्यसभा में अपने नाम के साथ अमिताभ बच्चन के नाम जोड़े जाने पर भड़क उठीं। जया बच्चन ने सभापति से कहा कि मैं एक्टर हूं फेस एक्सप्रेशन समझती हूं। धनकड़ जी माफ कीजिएगा आपका टोन सहीं नहीं है। इसपर जगदीप धनखड़ ने कहा कि जया जी बच्चन एक्टर बिना डायरेक्टर कुछ नहीं है। सभापति ने उनके नाम के साथ अमिताभ बच्चन जोड़ा। इसपर जया बच्चन ने काफी आक्रोशित हो उठीं। उन्होंने कहा कि मैं एक कलाकार हूं। मैं आपकी हाव-भाव समझ सकतीं हूं। राज्यसभा में हम सब एक साथी हैं।  आपने वो नहीं देखा जो मैंने देखा है।

इस घटना के कुछ दिनों के बाद जया बच्चन ने राज्यसभा में अपना पूरा नाम लिया, जिसके बाद सदन में जमकर ठहाके लगे। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी जया बच्चन की बात सुनकर जोर-जोर से हंसने लगे थे। इसके बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के अगुवाई में विपक्षी नेताओं ने राज्यसभा स वाकआउट कर दिया।

कुछ दिनों पहले राज्यसभा में उपसभापति हरिवंश ने जब सपा से राज्यसभा सांसद जया बच्चन को बोलने के लिए आमंत्रित किया तो उन्होंने उनका नाम जया अमिताभ बच्चन पुकारा था। इस बात पर भड़क गईं थी। उन्होंने उप सभापति से कहा था कि आप केवल जया बच्चन बोल देते तो काफी था। और आप चाहे जितनी बड़ी सेलिब्रिटी हो, संसद में वो होगा जो नियम क़ानून होते है – धनकड़ जी

 

Leave a Comment