Udayprabhat
देशराजनीतिराज्य

 कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर निशाना साधा

कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये रुझान बताते हैं कि वर्तमान पीएम भूतपूर्व प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। यह उनकी नैतिक और राजनीतिक हार है।
लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election Result 2024 LIVE) के मतदान के बाद आज भाजपा कांग्रेस समेत देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों की किस्मत का फैसला होगा। मतगणना शुरू हो चुकी है और रुझानों में NDA ने फिर से बहुमत पा लिया है। I.N.D.I.A. अब पीछे हो गया है।

एग्जिट पोल्स में फिर मोदी सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया था। लोकसभा चुनाव के नतीजों की पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: वाराणसी से पीएम मोदी काफी आगे हुए
वाराणसी से पीएम मोदी काफी आगे हुए। पीएम 9 हजार वोटों से आगे हुए।

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: रुझानों में फिर NDA को बहुमत
रुझानों में एनडीए को फिर से बहुमत मिल गया है। I.N.D.I.A. अब 221 सीटें पर आगे है।

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: रुझानों में फिर से एनडीए को बहुमत
रुझानों में फिर से एनडीए को बहुमत मिल गया है। एनडीए को 273 सीटें मिल गई है।

Lok sabha Chunav result 2024 रुझानों में एनडीए और I.N.D.I.A में कांटे की टक्कर
रुझानों में एनडीए और I.N.D.I.A में कांटे की टक्कर दिख रही है। एनडीए को 260 तो I.N.D.I.A को 233 सीटें मिलती दिख रही है।

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: वाराणसी में बड़ा उलटफेर, पीएम मोदी चल रहे पीछे
वाराणसी में बड़ा उलटफेर, पीएम मोदी चल रहे पीछे।

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE चांदनी चौक में जेपी अग्रवाल आगे
चांदनी चौक में कांग्रेस के जेपी अग्रवाल आगे।

Lok sabha Chunav result 2024 कर्नाटक में भी NDA का जलवा
कर्नाटक में भी NDA का जलवा देखने को मिल रहा है। कंगना, गडकरी और पवन सिंह आगे चल रहे हैं।

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: यूपी के पीलीभीत से सपा उम्मीदवार आगे
यूपी के पीलीभीत सीट से सपा उम्मीदवार भगवत सरण अग्रवाल आगे चल रहे हैं।

Lok sabha Chunav result 2024 मेरठ से अरुण गोविल आगे चल रहे
मेरठ से अरुण गोविल आगे चल रहे हैं।

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: ज्योतिरादित्या सिंधिया गुणा से आगे
ज्योतिरादित्या सिंधिया गुणा से आगे चल रहे हैं।

Lok sabha Election Result 2024 शिवराज सिंह विदिशा से आगे, भूपेश बघेल ने भी अपनी सीट पर बनाई बढ़त
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह विदिशा से आगे चल रहे हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी अपनी सीट पर बढ़त बना ली है।

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: कंगना रनौत मंडी से चल रही आगे
कंगना रनौत मंडी लोकसभा सीट से आगे चल रही हैं। यहां विक्रमादित्या सिंह पीछे चल रहे हैं।

Lok sabha Chunav result 2024 कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा को बढ़त
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा को बढ़त। कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ पीछे चल रहे हैं।

Leave a Comment