Udayprabhat
राज्यहेल्थ

चिकन की कीमत गिरने से नॉन वेज खाना सस्‍ता 

मांसाहारी थाली की कीमत अप्रैल में घटकर 56.3 रुपये हो गई जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 58.9 रुपये थी। हालांकि मार्च की तुलना में अप्रैल में मांसाहारी थाली की कीमत ज्यादा है। मार्च में मांसाहारी थाली की कीमत 54.9 रुपये थी। बता दें कि मांसाहारी थाली में शाकाहारी थाली की तरह सभी चीजें शामिल होती हैं लेकिन इसमें दाल की जगह चिकन होता है।फिर महंगी हुई शाकाहारी थाली, चिकन की कीमत गिरने से नॉन वेज खाना सस्‍ता

शाकाहारी थाली की कीमत में कुल बढ़ोतरी के लिए प्याज में 41 प्रतिशत, टमाटर में 40 प्रतिशत, आलू में 38 प्रतिशत, चावल में 14 प्रतिशत और दालों में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी को प्रमुख वजह माना गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जीरा, मिर्च, और वनस्पति तेल की कीमतों में क्रमश: 40 प्रतिशत, 31 प्रतिशत और 10 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे थाली की कुल लागत में और बढ़ोतरी नहीं हुई।
शाकाहारी थाली (इसमें रोटी, सब्‍ज‍ियां (प्याज, टमाटर और आलू), चावल, दाल, दही और सलाद शामिल है) की अप्रैल में कीमत बढ़कर 27.40 रुपये प्रति प्लेट हो गई जबकि पिछले साल की समान अवधि में इस थाली की कीमत 25.4 रुपये थी। महीने-दर-महीने से तुलना करें तो मार्च, 2024 में शाकाहारी थाली की कीमत 27.30 रुपये रुपये थी।
प्याज और टमाटर की बढ़ती कीमतों के चलते अप्रैल में शाकाहारी थाली आठ प्रतिशत महंगी हो गई। क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिसिस की मासिक ‘रोटी-चावल दर’ रिपोर्ट के अनुसार, ब्रायलर की कीमत में गिरावट ने मांसाहारी भोजन की लागत में कमी लाने में योगदान दिया है।

 

Leave a Comment