जिला कारागार में मुलाकातियो को कराया जलपान
बिजनौर
बुधवार को जिला कारागार बिजनौर में निरुद्ध बन्दियों से मिलने आए उनके परिजनों को कारागार परिसर में टेंट लगाकर सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई थी। कारागार परिसर में टेंट लगाकर आकर्षक रूप से सजाया गया था। विशेष व्यवस्था के क्रम में जिला कारागार बिजनौर प्रशासन द्वारा भीषण गर्मी से राहत देने हेतु बन्दियों के 786 परिजनों को शरबत तथा बिस्किट वितरित किए गए ।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक अदिति श्रीवास्तव द्वारा मुलाकातियों को सूक्ष्म जलपान वितरित कराया गया। दूर दूर से जिलाकारागार में बन्दियों से मिलने आए परिजनों ने शरबत पीकर राहत की सांस ली। भीषण गर्मी में तप रहे जिलाकारागार में मुलाकात करने आए परिजनों ने जलपान कर जिलाकारागार प्रशासन को दुआ देते नजर आए। परिजनों ने जेल अधीक्षक अदिति श्रीवास्तव, व जेलर रविन्द्र नाथ , उप कारापाल अरविंद कुमार, लक्ष्मी देवी, कलावती, एवम गौरव मिश्रा सहित जेल के सभी कर्मचारियों ने अपना सहयोग प्रदान किया। जिलाकारागार अधीक्षक अदिति श्रीवास्तव, व जेलर रविन्द्र नाथ का विशेष प्रयास किया गया। जिसको बन्दियों के परिजनों में काफी खुशी देखने को मिली
