Udayprabhat
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

नगीना में दिनदहाड़े गल्ले से लाखो ले उड़ी महिला

नगीना में दिनदहाड़े गल्ले से लाखो ले उड़ी महिला

गल्ले का लोक लगाकर खाना खाने गया था किराना व्यापारी

नगीना थाना क्षेत्र में एक महिला दिनदहाड़े किराना की दुकान का गल्ला तोड़कर लाखो रूपये की नगदी ले उड़ी । बताया जाता है कि गल्ले का लोक लगाकर दुकानदार खाना खाने गया हुआ था ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगीना थाना क्षेत्र के चित्तौड़गढ़ पुलिस चौकी के पास स्थित एक किराना। की दुकान में घुसी महिला ने अपने साथी को बाइक से दुकान के बाहर खड़ा कर दिया और स्वयं काउंटर कूदकर दुकान में घुस गई । महिला ने दुकान के गल्ले का लोक तोड़कर उसमे रखी लाखो रुपयों की नगदी को तपाक से अपनी जेबों में भर लिया । नकाब बांधे हुए इस महिला और बाहर खड़े बाइक सवार इसके साथी की पूरी कारतूस दुकान में लगे और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । उधर दुकान के गल्ले को खुला और खाली देख दुकानदार के होश उड़ गए उसने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी । वहीं दुकान पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए घटना की पुष्टि की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है ।

Leave a Comment