पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए इस साल आयोजित मैट्रिक (क्लास 10) की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। बोर्ड द्वारा मैट्रिक नतीजे (PSEB 10th Punjab Board Results 2024) जारी किए जाने की तिथि का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार परीक्षाफल बृहस्पतिवार, 18 अप्रैल 2024 को जारी किए जाने के दावे किए जा रहे हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स PSEB की आधिकारिक वेबसाइट, pseb.ac.in पर लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर विजिट करते रहें।
घोषणा 18 अप्रैल को हो सकती है । पंजाब बोर्ड से मैट्रिक की वार्षिक परीक्षाओं में सम्मिलित लाखों स्टूडेंट्स का परीक्षाफल (PSEB 10th Punjab Board Results 2024 Live Updates) का इंतजार जल्द ही समाप्त होगा। औपचारिक ऐलान के बाद स्टूडेंट्स अपना परिणाम और प्राप्तांक (Mark Sheet) PSEB की आधिकारिक वेबसाइट, pseb.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
previous post
