Udayprabhat
देशधर्मराज्य

रामनवमी के मौके पर आस्था का सैलाब अयोध्या में

रामनवमी के मौके पर आस्था का सैलाब अयोध्या में उमड़ पड़ा। रामलला के दर्शन के लिए लाखों भक्त अयोध्या में हैं। मंदिर के पट आज सुबह साढ़े तीन बजे से खोल दिए गए। भक्तों के दर्शन का अनवरत सिलसिला शुरू हो गया। रात 11 बजे रामलला अपने भक्तों को दर्शन देंगे।दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर प्रभु श्रीराम का सूर्य तिलक होगा।
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने साफ किया है कि रामनवमी के दिन किसी प्रकार के विशेष दर्शन नहीं कराए जाएंगे।।
इस मौके पर बजरंग बली का विशेष श्रृंगार किया गया।रात से ही भारी संख्या में लोग अयोध्या पहुंच गए थे।
मंदिर परिसर के बाहर सेल्फी लेते लोग दिखे।सरयू तट पर तड़के से ही स्नान शुरू हो गया।
मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ सुबह से जमा हैं। । साढ़े तीन बजे रामलला दर्शन दे रहे हैं

Leave a Comment