Udayprabhat
क्राइमदेशराज्य

सलमान खान के घर पर गोलियां चलाने वाले दोनों आरोपियों गिरफ्तार

अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट (Galaxy Apartment) पर शनिवार रात दो लोगों ने गोलियां चला दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों इन्हें बिहार के वेस्ट चंपारण में मसीही से गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान विक्की साहब गुप्ता (24) औ सागर श्रीजोगेंद्र पाल (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने जानकारी दी कि दोनों शूटर ने पांच राउंड फायरिंग की।
सलमान खान के घर पर गोलियां चलाने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुंबई पुलिस के अनुसार आरोपियों ने घटना से पहले तीन बार श्री खान के आवास की रेकी (छानबीन) की थी। पुलिस ने जानकारी दी  इस मामले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने घटना से पहले तीन बार श्री खान के आवास की रेकी (छानबीन) की थी। इस मामले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। बता दें कि अनमोल बिश्नोई जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है।पुलिस ने जानकारी दी कि फायरिंग के बाद अनमोल बिश्नोई ने इस घटना के संबंध में फेसबुक पर एक पोस्ट भी लिखा।पुलिस ने आगे जानकारी दी कि लॉरेंस के छोटे भाई अनमोल के कहने पर राजस्थान के गैंगस्टर रोहित गोदारा ने दोनों को सलमान के घर के बाहर फायरिंग का टास्क दिया था। ये दोनों सीधे तौर पर भी अनमोल से जुड़े हैं।

Leave a Comment