पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यानी 19 जून को नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन कर दिया है। इस उद्घाटन के दौरान उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिखे। वहीं पीएम मोदी इससे पहले गया एयरपोर्ट पहुंचे थे जहां केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी बिहार सरकार की ओर से सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार समेत कई मंत्रियों ने उनका स्वागत किया था।
लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद आज नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से बिहार पहुंचे। बिहार पहुंचने के बाद वह सीधे गया एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन कर दिया है। इस दौरान उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिखे। पीएम मोदी ने इस दौरान पौधारोपण भी किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहरों को देखा। इस दौरान वह बारिकी से हर चीज की जानकारी ले रहे थे। इस दौरान उनकी गाइड पटना सर्किल हेड गौतमी भट्टाचार्या बनीं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व धरोहर की सूची में शामिल प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष के बार में भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण की पटना सर्किल हेड गौतमी भट्टाचार्या से जानकारी प्राप्त की।
पीएम मोदी के आगमन के मद्देनजर नालंदा में कई जगह रूट में बदलाव किया गया है। कारगिल चौक से नालंदा, सिलाव होते हुए राजगीर जाने वाली हाईवे पर सभी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। राजगीर जाने वाली वाहन पावापुरी, गिरियक होते हुए राजगीर जायेंगे। नवादा से आनेवाली सभी गाड़ियां गिरीयक पावापुरी होते हुए बिहारशरीफ आएगी। गया से बिहारशरीफ की ओर आने वाली गाड़ियां सरवहदा से खुदागंज, इस्लामपुर, एकंगरसराय होते हुए बिहारशरीफ आएगी सुरक्षा की व्यवस्था टाइटपीएम के आगमन के पहले सुरक्षा के दृष्टि से एसपीजी पहुंच गई है। प्रधानमंत्री का हवाई जहाज गया में लैंड करेगा। जहां से वह राजगीर पहुचेंगे। सबसे पहले 9 बजकर 45 मिनट पर प्राचीन नालंदा विश्व विद्यालय के भग्नावेशष देखने नालंदा आयेंगे। इसके बाद नालंदा यूनिवर्सिटी जाएंगे ।
नालंदा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने बताया कि यह हमारी यूनिवर्सिटी के लिए बहुत ही यादगार क्षण होगा। यह हमारे लिए उत्सव जैसा है। पीएम के आगमन को ले राजगीर में सुरक्षा के लिहाज से हेलीकाप्टर से रिहर्सल किया गया। एसपीजी के अधिकारी चप्पे-चप्पे की जांच कर रहे हैं।
नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर संदेश दिया है। उन्होंने लिखा कि यह हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत खास दिन है। आज सुबह करीब 10:30 बजे राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया जाएगा। नालंदा का हमारे गौरवशाली अतीत से गहरा नाता है। यह विश्वविद्यालय निश्चित रूप से युवाओं की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी मदद करेगा।
