बिजनौर| दो बसों की आमने सामने की टक्कर में करीब 15 यात्री घायल हो गए । वहीं एक बस में आग लग जाने से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई । हालांकि फायर ब्रिगेड(Fire Brigade) द्वारा आग पर काबू पाया लेकिन परंतु बस को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि किसी भी यात्री की जान पर नही बनी,चोटिल होने के वावजूद भी सभी को सुरक्षित उतार लिया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार यूपी रोडवेज बस न० यूपी 15 बीटी 9121 व कोटद्वार डिपो(Kotdwar Dipo) की बस न ० यूके 07 एफए 2049 की घने कोहरे के कारण किरतपुर रोड स्थित बिजनौर पब्लिक स्कूल(Bijnaur Public school) के पास आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई । दोनों बसों में सवार करीब 15 व्यक्ति घायल हो गए । उधर उत्तराखंड की कोटद्वार डिपो की बस में आग लग गई , जिससे सड़क पर अफरा तफरी मच गई , हालांकि सूचना पर पहुंची फायर सर्विस ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया।
जिलाधिकारी(DM) रमाकांत पांडे , पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह , सीओ सिटी , अपर पुलिस अधीक्षक नगर भी घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच गए।
