सीबीआई ने बृहस्पतिवार बीआरएस नेता के. कविता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत से गिरफ्तार किया है। वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। शनिवार को सीबीआई ने उनसे जेल के अंदर पूछताछ की थी। ईडी ने के. कविता पर आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में लाभ पाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य आप नेताओं के साथ साजिश रचने का आरोप लगाया है। वह फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी स्थित तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।
दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता की मुश्किलें थमती नहीं नजर आ रही हैं।इससे पहले पिछले शनिवार को सीबीआई ने उनसे जेल के अंदर पूछताछ की थी। जिसके बाद आज सीबीआई ने यह एक्शन लिया है।ईडी ने के. कविता पर आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में लाभ पाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य आप नेताओं के साथ साजिश रचने का आरोप लगाया है।
