Udayprabhat
हेल्थ

कोरोना टीकाकरण महाअभियान में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लिया हिस्सा, दून हॉस्पिटल में लगा उत्तराखंड का पहला टीका

  • पहले चरण में एक लाख 13 हजार वैक्सीन उपलब्ध हुई : सीएम रावत

देहरादून| आज सुबह ग्यारह बजे पीएम मोदी(PM Modi) ने देश को कोरोनावायरस(Coronavirus) से निजात दिलाने के लिए टीकाकरण(Vaccination) का महाभियान शुरू किया. इसके साथ ही दिल्ली एम्स(Delhi AIIMS) में पहला टीका लगाया गया. वहीं उत्तराखंड(Uttarakhand) में टीकाकरण का शुभारंभ दून हॉस्पिटल(Doon Hospital) के नए ओपीडी(OPD) में किया गया. इस खास मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत(CM Trivendra Singh Rawat) ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.
बता दें कि पहले चरण के लिए उत्तराखंड को एक लाख 13 हजार टीके प्राप्त हुए. इन टीकों को प्राथमिकता पर पहले स्वास्थ्य कर्मियों(Health Workers) को लगाया जाएगा. मौके पर सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(PM Narendra Modi) द्वारा आज विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया है. राज्य को पहले चरण में एक लाख 13 हजार वैक्सीन उपलब्ध हुई है. 50 हजार स्वास्थ कर्मियों के टीकाकरण से इसकी शुरूआत की जा रही है. इसके बाद फ्रंट लाईन वर्कर, 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों एवं को- मॉर्बिड(Co-Morbid) का वैक्सीनेशन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों ने विषम परिस्थितियों में कार्य करते हुए कोरोना महामारी(Corona Pandemic) को काफी हद तक नियंत्रित किया.

सीएम ने जनता से अपील की कि टीकाकरण के लिए भ्रामक प्रचार और अफवाहों से बचें. कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण के बाद भी पूरी सतर्कता बरती जाय, क्योंकि 28वें दिन में दूसरा टीका लगने के बाद 02 सप्ताह एण्टी बॉडी विकसित होने में लगते हैं. तब तक बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के दृष्टिगत 20 हजार अतिरिक्त वैक्सीन के लिए केन्द्र सरकार से अनुरोध किया गया है.

Leave a Comment