Udayprabhat
हेल्थ

पोलियो प्रतिरक्षण अभियान : बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने में स्वयं सेवकों का मिल रहा बड़ा सहयोग

कोटद्वार। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान(Polio Mission) के तहत एनएसएस(NSS) के कार्यक्रम अधिकारियों व सेवा स्वयं सेवकों ने अपने नजदीक पोलियो बूथ(Polio Booth) पर 5 साल तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने में सहयोग किया राष्ट्रीय सेवा योजना की गढ़वाल मंडल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार गढ़वाल मंडल में एन एस एस शिक्षण संस्थाओं द्वारा सेवित गांव में पोलियो जन चेतना रैली निकालने के साथ ही स्वयं सेवकों की बुलावा टीमों द्वारा घर-घर जाकर 5 साल तक के बच्चों को बूथ तक ले जाकर पोलियो ड्रॉप(Polio Drop) लाने में सहयोग किया जा रहा है। जनपद पौड़ी की पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में कार्यक्रम अधिकारी सतीश चंद शाह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने रा प्रा विद्यालय रणवा और धरासू पोलियो बूथ पर बच्चों को पहुंचा कर पोलियो खुराक पिलाने में सहयोग किया राजकीय प्राथमिक विद्यालय धरासू की पोलियो बूथ पर समाचार लिखे जाने तक 108 बच्चों को डरा अप्लाई गई इस कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ती मंजू नेगी सुलेखा देवी सुपरवाइजर पूर्णिमा राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरासू के डॉक्टर सुरजीत सिंह कार्यक्रम अधिकारी सतीश शाह ने सहयोग किया इंटर कॉलेज प्रश्नकाल की कार्यक्रम अधिकारी सुरजी नींद के मार्गदर्शन में पोलियो प्रतिरक्षण अभियान चलाया गया। राजकीय इंटर कॉलेज बिडोली, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर, राजकीय इंटर कॉलेज बूंगीधार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कलालघाटी, बी.आर. मॉडर्न स्कूल पौड़ी सहित जनपद की अन्य विद्यालयों में कार्यक्रम अधिकारियों व स्वयंसेवकों द्वारा इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान किया जा रहा है। मंडलीय कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी द्वारा विभिन्न स्थानों पर जाकर एनएसएस द्वारा पोलियो प्रतिरक्षण अभियान में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।

रिखणीखाल। बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाते हुए स्वयंसेवक

 

 

 

 

 

 

 

 

राजकीय इण्टर कालेज डाबरी के स्वयंसेवकों ने गांवों के बूथों में जाकर मदद की

रिखणीखाल। ब्लॉक रिखणीखाल विकास खण्ड में पल्स पोलियो अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज डाबरी पौड़ी गढ़वाल की एनएसएस स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद कुमार कनेरा के मार्गदर्शन में अपने गांव की पूरे बूथों में जाकर नन्हें बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने में उनके अभिभावकों की सहायता की। जिसमें मुख्यत: रंजीत नेगी, राहुल, ऋषभ घिल्डियाल, ऋषभ रावत, अंजलि नेगी, प्रदीप नेगी, कुमारी रश्मि, स्वाति बिष्ट, साक्षी बिष्ट, पूनम कुमारी, प्रिया व अन्य स्वयं सेवियों ने घर-घर जाकर अभिभावकों की मदद की।

Leave a Comment