Udayprabhat
Breaking Newsराजनीति

गुटबाजी की भेंट चढ़ी कांग्रेस में हालात बेकाबू, कोटद्वार कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ने कहा – मिल रही जान से मारने की धमकी

Congress vs BJP

कांग्रेस में गुटबाजी चरम सीमा पर, वर्तमान कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ने कहा मिल रही है जान से मारने की धमकी

राकेश पंत,कोटद्वार

कोटद्वार| उत्तराखंड(Uttarakhand) में 2022 के विधानसभा चुनावी संग्राम से पहले कांग्रेस(Congress) प्रदेश से लेकर जिलास्तर तक की राजनीतिक गुटबाजी की भेंट चढ़ चुकी है. हालात इतने बेकाबू हैं कि कांग्रेसी नेता एक दूसरे पर जान से मार देने की धमकी देने के आरोप लगा रहे हैं. बीजेपी(BJP) बूथ-बूथ पर जाकर प्रचार की तैयारी में हैं, दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदेश, जिले से लेकर बूथ स्तराय नेता अपनी ढपला अपना राग अलापने में लगे हुए हैं. जिसका उदाहरण है कि पौड़ी जनपद महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद में फेरबदल करने पर गुटबाजी खुल कर सामने आ गयी.

कृष्णा बहुगुणा, वर्तमान जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस

 

 

 

 

 

 

आपको बता दें कि पौड़ी जनपद की महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद पर संगठन द्वारा फेरबदल किया गया. रंजना रावत को जिला अध्यक्ष पद से हटाकर महिला नेत्री कृष्णा बहुगुणा की महिला जिला अध्यक्ष पद पर ताजपोशी कर दी गई . तब से कांग्रेस के प्याले में तूफान आया हुआ है. रंजना रावत के समर्थकों ने सोशल मीडिया में खुलेआम इस परिवर्तन के खिलाफ बगावत कर मोर्चा खोल दिया गया. इस विवाद पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कृष्णा बहुगुणान ने अपने विरोधियों पर हमला बोलते हुए उन्हें कहा कि उनके द्वारा उन्हें जान से मारने तक की धमकी दी जा रही है. वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष रंजना रावत का इस विवाद पर अपने समर्थकों को यह कहना था कि परिवर्तन को स्वीकार करना चाहिए और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कर कांग्रेस को मजबूत करना चाहिए.
आपको बता दें कांग्रेस की गुटबाजी इस समय चरम सीमा पर चल रही है. दोनों तरफ से बयानबाजी की जा रही है. एक-दूसरे पर तीर छोड़े जा रहे हैं.

http://udayprabhat.co.in/many-joined-aam-admi-party-admiring-delhi-model/

जहां चुनाव का समय थोड़ा ही रह गया है. ऐसे समय में कांग्रेस के अंदर एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाकर सत्ताधारी दल भाजपा को इस खेल में वॉक ओवर देने का काम कांग्रेस करती नजर आ रही है. अगर कांग्रेस आलाकमान ने इस गुटबाजी पर रोक नहीं लगाई तो कांग्रेस का पौड़ी जनपद के अंदर डूबना तय है.

Leave a Comment