देहरादून| बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर(Tushar Kapoor) अपने बेटे और दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए मसूरी में मसूरी अपने दोस्तों और बेटे के साथ वह पांच सितारा होटल में मौज मस्ती करते हुए नजर आए. तुषार ने होटल के स्टाफ के साथ भी नए साल का जश्न मनाया और उनको ऑटोग्राफ दिया. तुषार कपूर ने मसूरी के प्राकृतिक सौंदर्य हुए हिमालय(Himalaya) श्रृंखलाओं के साथ सुहाने मौसम में का जमकर लुफ्त उठाया. मसूरी में अपने अनुभवों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है जिसमें तुषार कपूर होटल की लॉबी में अपने बेटे के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं वहीं बताया जा रहा है कि तुषार कपूर मसूरी के कई लोकेशन को भी देखेंगे जिससे कि उसके प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों में मसूरी में शूट किया जा सके.
बता दें कि इन दिनों मसूरी बॉलीवुड(Bollywood) के लोगों के लिए खास जगह बनती जा रही है. हाल में मसूरी में करीब 1 महीने तक कश्मीर फाइल्स की शूटिंग चली जिसमें मशहूर अभिनेता अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और पुनीत इस्सर के साथ कई कलाकार और अभिनेता मसूरी पहुंचे हुए हैं. मसूरी में लगातार हो रही शूटिंग से स्थानीय लोगों के साथ व्यापारी भी खुश हैं उनकी माने तो मसूरी में शूटिंग होने से मसूरी और आसपास के लोगों को व्यवस्थाएं मिल रहा है वह वहीं युवाओं को रोजगार के साथ भी उपलब्ध हो रहे हैं. स्थानीय लोगों ने कहा कि मसूरी त्रिवेंद्र रावत के द्वारा उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने जाने को लेकर लगातार काम कर रहे हैं फिल्मों से जुड़े लोगों को प्रदेश में टैक्स छूट के साथ अन्य कई सुविधाओं उपलब्ध करा रहे हैं जिससे लगातार फिल्म उद्योग से जुड़े लोग उत्तराखंड का रूप कर रहे हैं. शूटिंग के लिए मशहूर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर के द्वारा भी मसूरी में शूटिंग के दौरान मसूरी से जुड़े अपने अनुभवों को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है.
