Udayprabhat
uttrakhand

नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडेय को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित

देहरादून: देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की दो प्रमुख हस्तियों को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और सुप्रसिद्ध अभिनेता हेमंत पांडेय को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 के तहत वर्ष 2024 के लिए नरेंद्र सिंह नेगी और वर्ष 2025 के लिए हेमंत पांडेय का चयन किया गया। दोनों कलाकारों को ₹2-₹2 लाख की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।

नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने लोकगीतों के जरिए उत्तराखण्ड की संस्कृति, परंपराओं और जनभावनाओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं, अभिनेता हेमंत पांडेय ने अपने अभिनय से राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड को पहचान दिलाई है।

राज्य सरकार की ओर से उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, क्षेत्रीय सिनेमा और कला के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह सम्मान प्रदान किया गया।

Leave a Comment