Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhand

उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम धामी ने किया भव्य स्वागत

उत्तराखंड को मिली 1,475 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात, परेड ग्राउंड में जनसभा को करेंगे संबोधित

देहरादून: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शाह का भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।

एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री परेड ग्राउंड पहुंचे, जहां राज्योत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान वे उत्तराखंड पुलिस को उसकी विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ से सम्मानित करेंगे।

विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

अपने दौरे के दौरान अमित शाह प्रदेश को 1,475.31 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। माना जा रहा है कि इन योजनाओं से प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान में होंगे शामिल

अमित शाह परेड ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा और पदयात्रा में भी हिस्सा लेंगे। भाजपा की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत वे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

गृह मंत्री के दौरे को राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संभावना है कि वे प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लें। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और पार्टी की भविष्य की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

Leave a Comment