Udayprabhat
एजुकेशन

खबर का असर : उदय प्रभात की खबर से बौखलाया स्कूल प्रशासन, हड़बड़ाहट में शुरू की बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग

बिजनौर| उदय प्रभात(Uday Prabhat) की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है. खबर छपते ही स्कूल प्रशासन की बन्द आंखे खुल गई. जिसके बाद बच्चों की जान से खेलने पर आमादा स्कूल प्रशासन ने बच्चो की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी.

बता दें कि बीती बृहस्पतिवार को उदयप्रभात ने ” राजा भरत सिंह इंटर कॉलेज में उड़ी सोशल डिस्टनसिंग की धज्जियां , विद्यार्थियों ने नही लगाया मास्क ” हैडिंग से समाचार प्रकाशित किया था. जिसकी बाद स्कूल प्रशासन में खलबली मच गई और अगले ही दिन बच्चों सहित लापरवाह अध्यापक भी मास्क में नजर आने लगे. उधर स्कूल प्रशासन ने थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर फोटो खिंचवाते हुए अन्य समाचार पत्रों में भी अपने स्कूल की वाह वाही छपवा डाली.
परंतु यहां एक बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि राजा भरत सिंह इंटर कॉलेज का प्रबंधन तंत्र इतना अज्ञान कैसे हो सकता है कि वह कोरोना जैसी घातक व लाइलाज बीमारी के चलते बिना मास्क व सेनेटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग के बच्चो को स्कूल में एकत्रित करे. वही बिना किसी व्यवस्था के चलते बच्चो ने सोशल डिस्टनसिंग की धज्जियां उड़ा डाली. कमाल की बात ये है कि बजाय मैनेजमेंट संभालने व बच्चो को मास्क उपलब्ध कराने के उन्हें इस घातक बीमारी के प्रति जागरूक करने के स्कूल प्रशासन बच्चो के मास्क वाले फोटो खिंचवाकर समाचार पत्रों में छपवाने लगा. बड़ा दुर्भाग्य का विषय है कि एक ओर तो बच्चे और उनके परिजन स्कूलों में अपने बच्चो को भेजने के लिए पहले से ही कतरा रहे है उधर ऐसे लापरवाह व ढोंगी स्कूल मैनेजमेंट के चलते परिजनों में रोष व्याप्त हो गया है.

Leave a Comment