Udayprabhat
क्राइम

उत्तरकाशी में पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग को झांसा देकर बलात्कार करने का आरोपी

देहरादून| नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने उत्तरकाशी(Uttarkashi) से 22 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है. 9 जनवरी को नाबालिग(Minor Girl) की मां ने अपनी बेटी की गुमशुदगी(Missing) दर्ज कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई व संदिग्ध उत्तरकाशी के पुरोला के मूल निवासी रवि पर अपना संदेह जताया. रवि पर महिला ने आरोप लगाया कि वह उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया. थाना रायपुर में विपक्षी रवि पर मु0अ0सं0 14/2021 धारा 363/366AIPC व 7/8 पोक्सो(POCSO) अधिनियम पंजीकृत किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त रवि उर्फ रविन्द्र को पुरोला उत्तरकाशी से गिरफ्तार किया और मुकदमे में पीड़िता के बयान के आधार पर धारा 376 व भादवि 5/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की.

Leave a Comment