- 12 हफ्तों में किया गया सर्वे
- तीस हजार से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा
न्यूज डेस्क| शुक्रवार को एक मीडिया हाउस ने टीवी स्क्रीन पर बड़े बैनर में हैडलाइन दी कि देश के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता पर एक सर्वे किया गया है. एबीपी(ABP) और सी-वोटर सर्वे(C-Voter Survey) के अनुसार उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत(CM Trivendra Singh rawat) को एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है. बीजेपी(BJP) शासित प्रदेश में संघ के चहेते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड में सबसे फिसड्डी साबित हुए हैं.
देश की सभी लोकसभा सीटों पर हुए सर्वे में ये बात सामने आई कि त्रिवेंद्र सिंह रावत सबसे कम लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं यानि सबसे खराब मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में वे पहले पायदान पर हैं. उनकी लोकप्रियता पिछले साल के मुकाबले और नीचे गई है. चार साल से सत्ता में रहने के बाद ठीक विधानसभा चुनावों से पहले सीएम के लिए लोगों का रिएक्शन थोड़ा परेशान करने वाला है. हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी(ND Tiwari) के बाद त्रिवेंद्र ही वह मुख्यमंत्री हैं जो सत्ता में पांच साल पूरे करते नजर आ रहे हैं.
सर्वे रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री की खबरें सोशल मीडिया पर सर्कुलेट होती रहीं. कुछ लोगों ने मीम बनाए तो सीएम के विपक्षियों ने खूब मौके को भुनाया. सीएम त्रिवेंद्र के ऊपर नंबर है हरियाणा(Haryana) के सीएम मनोहर लाल खट्टर(Manohar Lal Khattar) का. ये भी बीजेपी के ही मुख्यमंत्री हैं. नीचे से तीसरे पायदान पर आए कैप्टन अमरिंदर सिंह जो कांग्रेस के लिए पंजाब(Punjab) की बागडोर थामे हुए हैं.
वहीं दूसरी ओर बात करें तो उड़ीसा के सीएम नवीन पटनायक(Navin Patnayak) ने लोकप्रियता की रेस सभी को पीछे छोड़ा है और जनता के दिल में सबसे ज्यादा जगह बनाई है. इसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल(CM Arvind Kejriwal) का नाम आता है और फिर तीसरे पर हैं आंध्र प्रदेश(Andhra Pradesh) के सीएम जगमोहन रेड्डी(Jagmohan Reddy).
केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) की लोकप्रियता बढ़ी है. हालांकि राज्यों में बीजेपी की कमान संभालने वाले सेनापति अपने प्रधानसेवक के कदमचिन्हों पर चलने में असमर्थ नजर आ रहे हैं. कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के लिए हालांकि रिपोर्ट अच्छी नहीं है. राहुल गांधी(Rahul Gandhi) की लोकप्रियता का ग्राफ कांग्रेस के मुख्य मंत्रियों से नीचे है.
