Udayprabhat
देशसुर्खियां

लोगों के साथ खेलते तेंदुए के वायरल वीडियो पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, देखें वीडियो

न्यूज डेस्क| हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) से बीते दिनों एक तेंदुए(Leopard) की लोगों के साथ खेलते हुए वीडियो खूब वायरल हुई जिसे देखकर लोग हैरान थे. शिकारी प्रवृति(Predatory Behavior) के जानवर तेंदुए का लोगों के साथ खेलना, उन्हें पंजा देना काफी अचरज भरा था.

वीडियो में बहुत सारे लोगों के बीच होने के बावजूद तेंदुआ बिल्कुल भी असहज नहीं लग रहा था. इसे देख वहां खड़े कई लोग तेंदुए की वीडियो बनाने लगे.


हालांकि अब इसपर विशेषज्ञों ने चिंता जताई है. विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह का व्यवहार सामान्यतया शर्मीले और छुपकर रहने वाले तेंदुए में नहीं देखा जाता.

https://www.facebook.com/udayprabhatnews/posts/1386355288380456

वीडियो देखकर अनुमान लगाया जा रहा हा कि तेंदुआ या तो पहले से मरे पशुओं को खा रहा है या इंसानों का भी शिकार कर सकता है. एक और अंदाजा ये भी लगाया जा रहा है कि तेंदुए को अवैध तरीके से पाला गया हो जिस कारण वह इंसानों के साथ इतना सहज था. भारत में तेंदुओं को पालतू बनाने की तस्करी भी लंबे समय से सरंक्षण से जुड़ी एजंसियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है.

Leave a Comment