Udayprabhat
क्राइम

पत्नी के मायके में रहने से नाराज बेरहमी से कर दी सास-ससुर की हत्या

बिजनौर| जिले के स्योहारा क्षेत्र में आज सुबह क्षेत्र में डबल मर्डर की खबर सुनकर सनसनी फैल गयी. बताया जा रहा है कि बीती रात नगर से सटे चक महमूद सानी निवासी अब्दुल मलिक व उनकी पत्नी वकीला की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई जबकि घटना में मृतको का एक दामाद फहीम भी गम्भीर रूप से घायल हुआ है. परिवार के मुताबिक मृतकों के मुजफ्फरनगर निवासी दामाद रिज़वान ने इस वारदात को अंजाम दिया है क्योंकि रिज़वान पत्नी को न भेजने के चलते ससुराल वालों से नाराज़ था. बताया जा रहा है कि आरोपी रिज़वान अपनी पत्नी अंजुम पर जुल्म करता था जिसके चलते अंजुम मायके में ही रुकी हुई थी. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मची हुई है.

इलाके में थाना प्रभारी के चार्ज संभालने के बाद से क्षेत्र में घटनाए बढ़ गई है. ऐसे में क्षेत्र में बढ़ती घटनाओ से पुलिस की कार्यशैली से पर भी सवाल खड़े हो रहे है. आए दिन घट रही घटनाए जहां चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं इस डबल मर्डर ने क्षेत्रवासियों के होश उड़ा दिए हैं.

Leave a Comment