Udayprabhat
देहरादूनसुर्खियां

राजधानी देहरादून में नगर निगम की जमीनों को बपौती बना रहा अंगूठाटेक भू-माफिया

देहरादून : नगर निगम(Nagar Nigam) की जमीनों पर कब्जे का खेल नहीं रुक रहा है, आखिर किसकी सरपरस्ती में नगर निगम की जमीनों पर कब्जा कर अवैध रूप से झुग्गी झेपड़ियों का निर्माण कराया जा रहा है? सहस्त्रधारा रोड पर अमृत फार्म के पीछे एक जमीन पर पिछले दो साल में 150 से अधिक कच्चे व पक्के अवैध निर्माण किए जा चुके हैं. स्थानीय सत्ताधारी पार्टी के नेताओं की जानकारी में यह मामला नहीं है. आज से दो महीने पहले तक इस जगह पर नगर निगम के स्वामित्व का बोर्ड लगा था जिसकी वीडियो उदय प्रभात(Uday Prabhat News) के पास उपलब्ध है. कब्जा कराने वाले भू-माफियाओं(Mafia) ने इस स्थान से नगर निगम का बोर्ड उठाकर फेंक दिया है व धड़ल्ले से बिना किसी खौफ के निरंतर इस जमीन पर अवैध कब्जे कर झुग्गी झोपड़ियों का निर्माण कराया जा रहा है. पूर्व में बसाई गई झुग्गी झोपड़ियों को विधिवत करने के लिए इस शातिर भू-माफिया ने उनका हितैषी नेता बनने के लिए इनकी झुग्गियों पे बिजली का मीटर/कनेक्शन भी लगवा दिए हैं.

नगर निगम की जमीन जिस पर कब्जा किया गया है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पूरा मामला उदय प्रभात के संज्ञान में आने पर हमारे संवाददाता सत्यता जानने के लिए मौके पर पहुंचे तो अपना नाम न छापने की शर्त पर वहीं के निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि हमारे वार्ड का एक नेता जो कि खुद को भाजपा का नेता बताता है तथा उसकी गाड़ी पर भाजपा(BJP) का झंडा लगा रहता है वह अपने ड्राइवर एवं बेटों के साथ यहां आता है और कहता है कि यह जमीनें मेरी हैं. नगर निगम से किसी को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी. यह श्रीमान भू-माफिया इतना शातिर किस्म का इंसान है जो बोले भाले लोगों को भरोसे में लेकर अपने घर का लुभावना सपना दिखाकर खुलेआम ठगी कर रहा है. अब इस स्थिति में यह यक्ष प्रश्न उठता है कि यह अकेला इस काम में संलिप्त है या अन्य बड़े मगरमच्छों का इसको सरंक्षण मिला हुआ है. वहीं के निवासी ने हमारे संवाददाता को इस पूरे कब्जे के खेल के मास्टरमाइंड(Mastermind) की फोन पर हुई बात की रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई है. जिसमें नगर निगम की जमीन को अपना बताकर खरीद-फरोख्त की बात कर रहा है.
इसका पहले भी इस व्यक्ति का निगम की जमीनों पर कब्जे कर लोगों को ठगने का इतिहास रहा है जिनपर स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासनिक टीम ने इसके अवैध कब्जे को ध्वस्त किया परंतु वे आज तक इस माफिया के हौंसले को ध्वस्त नहीं कर पाए.
अपने काले कारनामों के लिए पहचाने जाने वाला यह शातिर नगर निगम की जमीन दिखाकर कई लोगों से पैसे ठग चुका है. ठगी के शिकार इन लोगों में से कई लोग ऐसे हैं जो सांभ्रांत परिवारों से हैं. राजनीति(Politics) व सत्ता की धौंस दिखाकर यह उन लोगों को न तो उनके पैसे वापस करता है न ही उनको अब तक जमीन दिलाई है.
इन्हीं ठगी के शिकार लोगों में से कुछ सरकारी कर्मचारी भी हैं. जो अपने ओहदे की वजह से खुलकर सामने नहीं आते हैं.
आपको बता दें कि लेनदेन का सारा खेल जांच की रडार से दूर रखने के लिए कैश में किया जाता है. यह भूमाफिया इतना शातिर है कि अंगूठाछाप होने के बावजूद पढ़े-लिखे लोगों को कैश में लेन-देन करने का भरोसा दिलाकर ठग लेता है. इस व्यक्ति की यदि उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. यदि वास्तविकता में सत्ताधारी पार्टी का नाम लेकर यह व्यक्ति इस प्रकार के काले कृत्यों को अंजाम दे रहा है तो इससे समाज में कहीं न कहीं सरकार की भूमिका पर सवाल उठ खड़ा होता है.

इस बारे में आयुक्त नगर निगम(संपर्क – 7409489237) से बात करने का प्रयास किया तो फोन स्विट्च ऑफ होने के कारण संपर्क नहीं हो पाया. इसके पश्चात हमारे संवाददाता ने मेयर नगर निगम सुनील उनियाल गामा से पोन पर बात की तो उन्होंने पूरा मामला समझकर मौका मुआयना कराने की बात कही. फिलहाल  उनकी जानकारी में यह मामला नहीं है.

 

http://udayprabhat.co.in/dehradun-spa-massage-center-under-radar-of-city-police-for-suspicion-of-prostitution/

Leave a Comment