- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने दिए सभी थाना प्रभारियों को दिये दिशा-निर्देश
- एसएसपी ने इन मसाज सेंटरों में काउंटर और गेट के अलावा अंदर भी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं
देहरादून| राजधानी के कई इलाकों में चल रहे स्पा मसाज की आड़ में अनैतिक काम करने वाले स्पा सेंटरों(Spa Center) पर पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी में है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इन सेंटरों में अनैतिक देह व्यापार(Illegal Sex Trafficking) किये जाने की प्रबल सम्भावना जताते हुए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित स्पा-सेन्टरों की सूची तैयार करें व इन सेंटरों में काम करने वाले युवक-युवतियों के आईडी प्रूफ थाने पर जमा करें.
इसके अलावा मसाज पार्लरों को बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाली मसाज थैरेपिस्ट का पूरा ब्यौरा और हर ग्राहक का रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए जाएंगे. एसएसपी ने इन मसाज सेंटरों में काउंटर और गेट के अलावा अंदर भी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं. एसएसपी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित स्पा सेन्टरों की नियमित चैकिंग कर इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि कहीं स्पा सेन्टर कार्यरत कर्मियों की 02 या 03 दिन में चेंजिंग तो नहीं होती.
साथ ही इस बात की जांच की जाए कहीं उक्त सेन्टरों में मसाज की आड़ में कोई अवैध धंधा तो नहीं चल रहा है. प्रत्येक थाना प्रभारी सप्ताह में एक बार स्पा सेन्टरों में लगाये गये सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को चैक करेंगे तथा स्पा सेन्टरों के सम्बन्ध में उनके द्वारा की गयी कार्यवाही को थाने पर एक अलग रजिस्टर बनाकर उसमें रिकॉर्ड करेंगे. इन रजिस्टरों एसएसपी खुद समय-समय पर निरीक्षण करेंगे. खैर यह तो भविष्य ही बताएगा कि स्पा सेंटरों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश कार्रवाई कब तक प्रभावी रहेगी.
http://udayprabhat.co.in/uttarakhand-police-dgp-issues-instruction-to-serve-local-dishesh-in-police-mess/
