Udayprabhat
uttrakhandराज्य

लंबे समय से अटके पड़े होमगार्ड्स के ड्यूटी भुगतान के भत्ते के लिए सवा करोड़ की मंजूरी

Trivendra Singh Rawat Resign

होमगार्ड्स के अवशेष ड्यूटी भत्ते के भुगतान की दी स्वीकृति

देहरादून| मुख्यमंत्री ने सचिवालय(Secretariat) में कार्यरत होमगार्ड्स के बकाया ड्यूटी भत्ते के भुगतान के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत(CM Trivendra Singh Rawat) ने सवा करोड़ की धनराशि को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही 309 होमगार्डस के बकाया ड्यूटी भत्ते के भुगतान का रास्ता साफ हो गया है. अप्रैल 2017 से जुलाई 2018 तक इन होमगार्ड्स को ड्यूटी भत्ता नहीं मिला था जिसकी लंबे समय से एरियर के रूप में भुगतान की मांग चल रही थी. सीएम ने इसके लिए पहली किश्त के तौर पर 1 करोड़ 24 लाख 38 हजार 6 सौ रुपए की धनराशि मंजूर की है.

http://udayprabhat.co.in/this-years-budget-session-will-be-held-in-gairsain-cm-rawat-invites-public-suggestions/

जनजाति कल्याण संस्थानों और विद्यालयों को भी मिलेगा भोजन भत्ता

राज्य के आश्रम पद्धति विद्यालयों की तरह ही जनजाति कल्याण के संस्थानों व विद्यालयों में भी भोजन भत्ता 4500 रूपये किये जाने की भी स्वीकृति दी गई है. मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत अनुसूचित जाति/जनजाति की अन्य संस्थाओं जिसमें औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अनुसूचित जाति/जनजाति के हॉस्टल, एकलव्य आवासीय विद्यालयों, राजकीय वृद्ध अशक्त गृह, राजकीय मिक्षुक गृह में भी अब आश्रम पद्धति विद्यालयों की भांति भोजन भत्ते की दर 3000 के स्थान पर 4500 रूपये किये जाने की स्वीकृति प्रदान की हैं.

http://udayprabhat.co.in/hindi-new-bjp-cm-rawat-ne-bahai-uttarakhand-main-devgelopment-ki-ganga/

सांइस सिटी देहरादन की स्थापना के लिये समितियों के गठन की मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने साइंस सिटी देहरादून की स्थापना से सम्बन्धित कार्यों में तेजी लाये जाने के लिये तीन समितियों के गठन को मंजूरी प्रदान की है. गठित की जाने वाली समितियों में प्रबंध निकाय समिति, कार्यकारिणी समिति तथा प्रकल्प अनुश्रवण समिति शामिल हैं.

Leave a Comment