Udayprabhat
दुनिया

जो बिडेन के शपथग्रहण में डोनाल्ड ट्रंप ने तोड़ी 152 साल पुरानी परंपरा, ऐसा करने वाले चौथे राष्ट्रपति बने

 

न्यूज डेस्क|  20 जनवरी को जो बिडेन(Joe Biden) ने अमेरिका(America) के 46वें राषट्रपति(46th President) के तौर पर शपथ ली. जो बिडेन के साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस(Kamala Harris) ने भी अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति(America’s First women Vice president) बनने की शपथ ली. हालांकि समारोह में एक और खास बात रही कि डोनाल्ड ट्रंप इसमें शामिल नहीं हुए. डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) ऐसे चौथे राष्ट्रपति बने जो अपने बाद चुने गए राषट्रपति को शपथ ग्रहण(Oath taking Ceremony) समारोह में उपस्थित नहीं हुए.

ट्रंप शुरुआत से ही चुनावों में धांधली के आरोप लगाते रहे और 8 जनवरी को उन्होंने घोषणा कर दी थी कि वह 20 जनवरी को समारोह में शामिल नहीं होंगे. डोनाल्ड ट्रंप से पहले ऐसा 1869 में हुआ था. उस समय राष्ट्रपति एंड्र्यू जॉनसन(Andrew Jhonson) ने अपने बाद चुने गए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए थे. जॉनसन को अमेरिकी संसद में महाभियोग(Impeachment) का सामना करना पड़ा था.
उनसे पहले 1829 में जॉन क्विंसी एडम्स और उनसे पहले उन्हीं के पिता जॉन एडम्स ने 1801 में अगले राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लिया था.

डोनाल्ड ट्रंप ने जो बिडेन को लिखा पत्र

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होने के बावजूद डोनाल्ड ट्रंप ने एक परंपरा को जरूर बनाए रखा. अगले राष्ट्रपति के चुने जाने पर ओवल ऑफिस(Oval Office) में पिछले राष्ट्रपति नोट छोड़ जाते हैं. जो बिडेन ने कहा कि ट्रंप ने उनके लिए ऑफिस में काफी ‘विनम्र पत्र’ छोड़ा है.

http://udayprabhat.co.in/whatsapp-gives-more-time-to-user-to-review-updated-privacy-policy-after-massive-backlash/

Leave a Comment