Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को गणतंत्र दिवस पर बनाया गया एक दिन का अधिकारी

फोटो : प्राची सैनी(बांये) और ज्योति(दाएं)

प्राची सैनी एक दिन के लिए बनी चौकी प्रभारी

बिजनौर| जलीलपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला अपराध को रोकने के लिए प्रदेश में चलाए जा रहे मिशन शक्ति के तहत जलीलपुर पुलिस चौकी में शनिवार को श्री कृष्ण इण्टर कालेज माहूँ, जलीलपुर में 2020-21 में हाईस्कूल की टॉपर छात्रा प्राची सैनी को एक दिन के लिए चौकी प्रभारी बनाया गया।
आपको बता दें श्री कृष्ण इंटर कॉलेज की छात्रा कु0 प्राची पुत्री ब्रह्मसिंह जलीलपुर निवासी हाई स्कूल की टॉपर को मिशन शक्ति के तहत 1 दिन के लिए स्कूली छात्रा को चौकी प्रभारी बनाया गया। 1 दिन के लिए बनी चौकी प्रभारी कुमारी प्राची ने पंजाब नेशनल बैंक जलीलपुर में जाकर लोगों को मास्क लगाने के निर्देश दिये। बैंक में लगा सायरन, सीसीटीवी कैमरे चल रहे हैं या नहीं, इसके बारे में जानकारी ली।
प्राची ने बाजार में पहुंचकर सबसे पहले अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों को सामान अपने हद में रखने की नसीहत दी। जलीलपुर बाजार के मुख्य चौराहे पर गाड़ी रोक कर मास्क ना लगाने वाले ड्राइवरों को जमकर धड़काया। फोर व्हीलर गाड़ी को रोक कर सीट बेल्ट ना लगाने वालों के चालान काटे। जलीलपुर बाजार में वैगनआर गाड़ी सीट बैल्ट नहीं लगाने पर चालान काटा। हालांकि वैगनआर स्वामी चालान काटने पर तिलमिला गया। हंगामा कर रहे गाड़ी चालक को एक दिन की चौकी प्रभारी ने जमकर हड़काया। जलीलपुर बाजार में मोटरसाइकिल को रोककर संदिग्ध युवकों की तलाशी ली गई। मोटरसाइकिल के कागज ना होने के कारण चालान काटा गया। प्राची ने बताया कि पद ग्रहण करने पर वह अति उत्साहित थी। और अपने जीवन में पढ़कर इन पदों से भी ऊंचे पद हासिल करने के लिए लगन और मेहनत कर पद को हासिल करने के लिए उत्साहित हैं।

ज्योति बनी एक दिन के लिए खण्डविकास अधिकारी

महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत एक दिन के लिए छात्रा हरिओम सिंह की पुत्री ज्योति को ब्लाक जलीलपुर का खण्ड विकास अधिकारी बनाया गया । ग्राम कुतुबपुर गावडी निवासी हरिओम सिंह की पुत्री ज्योति ने सबसे पहले ब्लॉक दफ्तर का दौरा किया। दफ्तर के शौचालय गन्दगी से अटे पड़े थे। शौचालय के बाहर पडे कूड़े के ढेर को देखकर सफाई करने के आदेश दिए गये। इसके बाद जलीलपुर गांव का दौरा किया और गांव स्थित प्राइमरी विधालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया । विद्यालय में गंदगी और सैनिटाइजर नहीं होने पर छात्रा ने सही कराने के निर्देश दिए। बाद में स्कूल की समस्याओं को भी सुना जल्द ही ग्राम विकास अधिकारी से स्कूल की समस्या को अवगत कराकर सही कराने का लिए कहा गया।

Leave a Comment