Udayprabhat
Breaking Newsक्राइम

राजू बॉक्सर की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, दून पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

  • थाना नेहरू कालोनी क्षेत्र में हुए हत्याकाण्ड का 24 घंटे के भीतर दून पुलिस ने किया खुलासा
  •  घटना में शामिल 04 अभियुक्त गिरफ्तार
  • अभियुक्तों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 02 पिस्टल बरामद
  • घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ईनाम देने की घोषणा की

देहरादून| बुधवार रात माता मंदिर रोड(Mata Mandir Road) पर हुई गोलीबारी में राजू बॉक्सर की हत्या(Murder) को दून पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा दिया है. घटना में 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

बीती रात गोलीबारी की सूचना मिलने पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस(Police) घटनास्थल पर पहुंची. घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूटी(Scooty) सवार 02 व्यक्तियों द्वारा घटना को अजांम दिया गया है तथा मृतक राजेन्द्र पुण्डीर उपरोक्त को गोली मारने के बाद वह अपनी स्कूटी से फरार हुए हैं. घटना के सम्बन्ध में वादिनी अर्चना पुण्डीर की लिखित तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कालोनी में मु0अ0सं0: 31/21 धारा: 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया.

हत्या की जांच के लिए मौके पर ही जांच टीमों का गठन किया गया. स्कूटी सवार आरोपियों की तलाश के लिए बॉर्डरों(Borders) को सील कर गाढ़ियों की चेकिंग का भी अभियान चलाया गया. 

रिश्तेदारों से पूछताछ के दौरान संदिग्धों में विनय कांबोज का नाम सामने आया. साथ ही यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि मृतक राजेन्द्र पुण्डीर उर्फ राजू बाक्सर का शावेज नाम के व्यक्ति से प्राप्र्टी को लेकर विवाद चल रहा था तथा प्रकाश में आया अभियुक्त विनय काम्बोज शावेज खान का ही साथी है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल शावेज खान उपरोक्त की तलाश प्रारम्भ की गयी तथा मुखबिर(Informer) की सूचना पर उसे पुरानी बाइपास चौकी के पास से पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया।

 

पुलिस ने शूटआउट में इस्तेमाल दो पिस्टलों को भी बरामद कर सबूत के तौर पर सीज़ कर दिया है. 

 

http://udayprabhat.co.in/goons-killed-property-dealer-in-shootout-at-nehru-colony-thana-area/

Leave a Comment