Udayprabhat
uttrakhandराज्य

चौखुटिया में प्रस्तावित हवाई पट्टी क्षेत्र का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया हवाई निरीक्षण

देहरादून| मुख्यमंत्री त्रिंवेन्द्र सिंह रावत(Trivendra Singh Rawat) ने गुरूवार को अल्मोड़ा(Almora) से पौड़ी(Pauri) आते समय चौखुटिया(Chaukhutiya) में प्रस्तावित हवाई पट्टी का हेलीकॉप्टर से हवाई निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौखुटिया ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण(Summer Capital Gairsain) के समीप होने के साथ ही सीमान्त क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण सैन्य सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण क्षेत्र है। चौखुटिया में हवाई पट्टी के निर्माण का प्रस्ताव भी भारत सरकार को प्रेषित किया गया था। हमारे सैन्य अधिकारियों(Army Officers) ने भी सामरिक दृष्टि से चौखुटिया में हवाई पट्टी की नितान्त आवश्यकता बतायी है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गढ़वाल(Garhwal) व कुमाऊं(Kumaon) का मध्य क्षेत्र एवं गैरसैंण ग्रीष्म कालीन राजधानी के समीप होने के कारण चौखुटिया में हवाई पट्टी का निर्माण पूर्णतः राज्य हित में है। इससे सेना की जरूरतों की भी पूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि चीन सीमा(China Border) के नजदीक होने के कारण सेना को भी उससे सुविधा होगी।

 

http://udayprabhat.co.in/kedarkhand-jhaanki-won-third-place-in-republic-day-parade/

Leave a Comment