Udayprabhat
क्राइम

बीच बाजार गोलियां बरसाकर हत्या के बाद बोले अपराधी – ‘अगर हम नहीं मारते तो…’

  • मेन बाजार में दिनदहाड़े मर्डर, सरेआम चली गोलियां 
  • बाजार में अभी भी कायम है दहशत का माहौल 
  • हथियारबंद अपराधियों को पकड़ने आई निहत्थी पुलिस

बिजनौर| थाना हल्दौर के झालू चौकी मेन बाजार झालू में चार युवकों ने एक 27 वर्षीय युवा पर गोली बरसाते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया. दिनदहाड़े बाजार में हुई हत्या की घटना ने लोगो न रोंगटे खड़े कर दिए. जिसके बाद लोग बाजार में जाने तक से कतरा रहे हैं. जिसने भी दिल दहला देने वाले उस मंजर को देखा वह सन्न रह गया. मेन बाजार में बरसती ताबड़तोड़ गोलियों से पूरे बाजार में सन्नाटा छा गया.

शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे बिजनौर जिले का स्योहारा निवासी 27 वर्षीय रचित किसी काम से झालू आया था. जिससे रंजिश रखने वाले चार युवकों ने उसे झालू के में बाजार में घेर लिया. जैसे तैसे अपनी जान बचाकर रचित एक दुकान में घुस गया परंतु उसके पीछे लगे उसके हत्यारे दुकान में ही घुस गए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया. उधर घटना की पुलिस को सूचना दी गई तो सरे बाजार तमंचे लहराने वाले गुंडों को पुलिस के चंद सिपाही निहत्थे ही आ गए. जिन्हें देख यही पता चलने को तैयार नही था कि ये लोग हत्यारो को पकड़ने आये है कि उनका स्वागत करने आये है. जहां भरे दिन में हुई हत्या ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं, वही पुलिस के निहत्थेपन से हत्यारों के पास पहुंच जाने के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है.

उधर जब पुलिस ने चारों आरोपियों शारिक , शादाब , आसिफ , व शहवर से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि रचित उन्हें आय दिन धमकाता था. एक लड़की को लेकर भी हम लोगो का विवाद बिजनौर में हुआ था , उस समय रचित से हम लोग किसी तरह जान बचाकर भागे थे. जैसे ही हमें रचित के झालू आने की खबर मिली तो हमने उसे मारकर स्वयं सरेंडर कर दिया. आरोपियों ने बताया कि यह भी तय था कि यदि हमने रचित को नही मारा होता तो रचित हमे जिंदा नही छोड़ता. उधर पुलिस कप्तान डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि रचित एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था जो आय दिन झगड़े करता था. रचित के पास से भी एक तमंचा बरामद हुआ है. उक्त चारो आरोपियों पर एनएसए लगाने की बात भी पुलिस कप्तान ने कही है.

http://udayprabhat.co.in/education-jobs-central-railway-recruitment-cell-opened-vacancy-for-2500-post-know-how-to-apply/

Leave a Comment