Udayprabhat
uttrakhandराज्य

बिना नोटिस के अवैध अतिक्रमण पर निगम का चला जेसीबी, लोगों में नाराजगी

राकेश पंत, कोटद्वार

कोटद्वार| बुधवार को कोटद्वार (Kotdwar) नगर निगम क्षेत्र के लकडीपड़ाव निगम की जमीन पर हुए 62 बीघा अतिक्रमण (Encroachment) कार्रवाई की गई, जिससे कि अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया. 

लकड़ीपड़ाव में निगम की 62 बीघा जमीन पर सालों से कई लोगों ने कब्जा कर रखा है. एक आदमी ने जब जमीन पर नया निर्माण कराया तो नगर आयुक्त ने सभी मामलों को संज्ञान में लेते हुए सभी अवैध निर्माणों पर जेसीबी (JCB) चलाने का आदेश दे दिया. 

ये भी पढ़ें – यूपी में राष्ट्रपति शासन की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का बयान – ‘ज्यादा बहस करेंगे तो…’

एक अतिक्रमणकारी ने हमारे संवाददाता को बताया कि नगर निगम के पास 62 बीघा जमीन है. लेकिन सिर्फ हमारे अतिक्रमण को तोड़ा गया. अन्य लोगों के अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं हुई. 

नगर आयुक्त पीएल शाह ने जानकारी दी कि निगम की जमीन पर अतिक्रमण की सूचना मिलते ही कार्रवाई की गई. पुराने अतिक्रमण हटाने के लिए टीम बनाई गई है. इलाके का सर्वे कराया जाएगा कि कितने लोगों ने कितनी भूमि पर कब्जा कर रखा है नोटिस भेजा कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी.

http://udayprabhat.co.in/chardahm-yatra-2021-uttarakhand-big-story-dvesthanam-board-starts-doing-homework-for-this-years-pilgrimage/

http://udayprabhat.co.in/interview-exclusive-story-uttarakhand-minorities-are-getting-benefits-of-central-governments-welfare-projects-said-minister-of-state-shadab-shams/

 

Leave a Comment