Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandराज्य

यमुनोत्री मार्ग पर दुर्घटना, 50 मीटर खाई में गिरा ट्रक

न्यूज डेस्क| गुरुवार शाम को करीब पांच बजे जूडो-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) पर जूडो से करीब 05 km आगे यमुनोत्री (Yamonotri) की ओर  एक ट्रक डंपर नंबर-UK10CA- 0629  बेकाबू होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गिर गया.

दुर्घटना में डंपर चालक जयप्रकाश को गम्भीर चोटें आ गयी. घायल चालक जय प्रकाश को स्थानीय लोगों ने ट्रक से निकालकर प्राइवेट एम्बुलेंस से विकासनगर चिकित्सालय (Vikasnagar Hospital)पहुंचाया. 

प्रथम दृष्टया जूडो की तरफ ढलान में आते समय चालक द्वारा गति पर नियंत्रण न रख पाने से  अनियंत्रित होकर उक्त दुर्घटना होना प्रतीत होता है. मामले की जाँच (Investigation) की जा रही है.

Video : धौली गंगा में बाढ़ के बाद बचाव कार्य जारी, जानें सभी अपडेट | UdayPrabhat

 

Valentine’s Day के लिए राष्ट्रीय बजरंग दल समेत हिंदु संगठनों ने देहरादून के लिए बनाया रोड-मैप | UdayPrabhat

Leave a Comment