Udayprabhat
देहरादून

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में मनमानी पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

District Bar association election in nainital
  • फॉरेस्ट गार्ड (Forest Guard) भर्ती में हो रही मनमानी को लेकर माननीय उच्च न्यायालय (High Court ) द्वारा राज्य सरकार एवं UKSSSC से मांगा जवाब

न्यूज डेस्क| 16 फरवरी 2020 को हुई समूह ग की फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में कई केंद्रों पर नकल किए जाने के मामले पर हाईकोर्ट ने सरकार और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से जवाब मांगा है. 

पुलिस (Police) जांच में अभी तक 22 केंद्रों पर ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से नकल किए जाने की पुष्टि हुई है. इसके अलावा कई परीक्षा केंद्रों में भी काफी अनियमितताएँ बरती गईं थी, जिस वजह से अभ्यर्थियों ने परीक्षा को रद्द करते हुए संपूर्ण परीक्षा को दोबारा आयोजित करने की मांग की.

Valentine’s Day के लिए राष्ट्रीय बजरंग दल समेत हिंदु संगठनों ने देहरादून के लिए बनाया रोड-मैप | UdayPrabhat

अभ्यर्थियों की मांग UKSSSC से खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में मामला पहुंचा है. आवेदनकर्ताओं ने मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की है. 

उच्च न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार एवं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रति शपथ पत्र दाखिल करने को निर्देशित किया है. याचिका पर अगली सुनवाई की तिथि 10 मार्च 2021 निर्धारित की गई है.

 

उत्तराखंड में हॉरर किलिंग :अलग समुदायों के युवक-युवती की हत्या से सनसनी, मौके पर भारी पुलिस बल

Leave a Comment