देहरादून। प्रदेश के पर्यटन मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ( Transport minister Nitin Gadkari) से मुलाकात कर उन्हें अपनी विधानसभा क्षेत्र के में राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) की खस्ता हालत से अवगत कराते हुए जर्जर मार्गों के सुदृढ़ीकरण की मांग की.
उनके अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने राजमार्गों को शीघ्र दुरुस्त करने के आदेश अपने मंत्रालय को दिये हैं.
Valentine’s Day के लिए राष्ट्रीय बजरंग दल समेत हिंदु संगठनों ने देहरादून के लिए बनाया रोड-मैप | UdayPrabhat
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नितिन गडकरी से उनके कार्यालय पर भेंट कर उन्हें अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों की खस्ता हालत से उन्हें अवगत कराते हुए बताया कि इन सड़कों पर हमेशा दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है. क्षेत्रवासियों द्वारा भी समय-समय पर इन मार्गों के सुदृढ़ीकरण हेतु अनुरोध किया जाता रहा है.
महाराज ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग धुमाकोट तथा मुख्य अभियंता स्तर-1, राष्ट्रीय राजमार्ग, उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग देहरादून द्वारा इन मार्गों से संबंधित संशोधित आंगणन आपत्तियों के निवारण के उपरांत 4 जनवरी 2021 को क्षेत्रीय अधिकारी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार जाखन, देहरादून को राष्ट्रीय राजमार्ग धुमाकोट से बीरोंखाल 28 किमी, लागत 22.19 करोड, बीरोंखाल से मंजगांव 30 किमी, लागत 16.85 करोड, गैस गोदाम से सलोनधार 25 किमी लागत 17. 26 करोड़, पाबौ से बुआखाल 20.115 किमी लागत 12.24 करोड़ एवं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 119 जिसकी लंबाई 24 किमी. और लागत 17.86 करोड है को इन राष्ट्रीय राजमार्ग को दुरुस्त करने हेतु कहा गया. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सतपाल महाराज द्वारा बताए गए राष्ट्रीय राजमार्ग के सुदृढ़ीकरण का तुरंत संज्ञान लेते हुए अपने अधीनस्थ मंत्रालय को आदेशित किया कि इन सभी मार्गों को तुरंत दुरुस्त किया जाए.
उत्तराखंड में हॉरर किलिंग :अलग समुदायों के युवक-युवती की हत्या से सनसनी, मौके पर भारी पुलिस बल
