Udayprabhat
uttrakhandराज्यसुर्खियां

रैणी गैंव के ऊपर बनी झील तक पहुंची SDRF की टीम, जानिए अपडेट

“तपोवन (Tapovan) के पास रैनी गाँव (Raini Village) के ऊपर बनी झील के पास एसडीआरएफ (SDRF) की टीम पहुंच गयी है. यह सूचना कंफर्म की गई है बताई गई जगह पर  झील(Lake) है, लेकिन उससे पानी डिस्चार्ज हो रहा है. एसडीआरएफ की टीम के वापस आने पर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी. “

 

  • उत्तराखण्ड पुलिस  प्रवक्ता नीलेश आनन्द भरणे

 

उत्तराखण्ड पुलिस (Uttarakhand Police) प्रवक्ता नीलेश आनन्द भरणे ने बताया कि चमोली (Chamoli) में आयी प्राकृतिक आपदा में स्थानीय पुलिस (Local Police), एसडीआरएफ (sdrf), फायर सर्विस (Fire Service), एफएसएल रेस्क्यू (FSL Rescue), खोज (Combing Operation), बचाव राहत एवं डीएनए सैम्पलिंग (DNA Sampling)के कार्यों में लगी हुई है.

Valentine’s Day के लिए राष्ट्रीय बजरंग दल समेत हिंदु संगठनों ने देहरादून के लिए बनाया रोड-मैप | UdayPrabhat

जोशीमठ (Joshimath) में आई आपदा में अब तक कुल लापता 204 लोगों में से 38 (चमोली- 30, रूद्रप्रयाग- 06, पौड़ी गढ़वाल- 01, टिहरी गढ़वाल- 01) के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किये जा चुके हैं, जिनमें से 11 लोगों की शिनाख्त हो गई है और 27 लोगों की शिनाख्त नहीं हो पायी है. सभी लापता लोगों के सम्बन्ध में अब तक कोतवाली जोशीमठ में 10 एफआईआर पंजीकृत की जा चुकी है. इसके साथ ही जनपद चमोली के विभिन्न स्थानों से ही 18 मानव अंग भी बरामद किये गये हैं. बरामद सभी शवों एवं मानव अंगों का डीएनए सैम्पलिंग और संरक्षण के सभी मानदंडों का पालन कर सीएचसी जोशीमठ, जिला चिकित्सालय गोपेश्वर एवं सीएचसी कर्णप्रयाग में शिनाख्त के लिए रखा गया था. शवों को नियमानुसार डिस्पोजल हेतु गठित कमेटी द्वारा अभी तक 23 शवों एवं 10 मानव अंगों का पूरे धार्मिक रीति रिवाजों एवं सम्मान के साथ दाह संस्कार करा दिया गया है.

 उत्तराखंड में हॉरर किलिंग :अलग समुदायों के युवक-युवती की हत्या से सनसनी, मौके पर भारी पुलिस बल

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय (Police Headquarters) में एक कन्ट्रोल रूम (Control Room) बनाया गया है, जिसका नम्बर 0135-2712685 एवं मोबाइल नम्बर 9411112985 है.  चमोली में स्थापित कन्ट्रोल रूम का नम्बर 01372-251487 एवं मोबाइल नम्बर 9084127503 है।

क्या पहाड़ के ये गांव खाली हो जाएंगे ? प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को मुख्यमंत्री ने दी हरी झंडी

 

Leave a Comment