टिहरी बांध में पानी घटने के बाद भागीरथी नदी के किनारे बन जाता है दलदल का इलाका
हरीश थपलियाल
उत्तरकाशी| शुक्रवार को चिन्यालीसौड़ प्रखंड के धरासू थानाक्षेत्र के नगुण के समीप भागीरथी नदी (Bhagirathi river) के किनारे एक गाय दल दल में फंस गई थी। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने धरासू थाने को दी।
बता दें कि टिहरी बांध की झील (Tehri Dam Lake) का जलस्तर (Water Level) घटने के बाद नदी के आसपास वाला इलाका दल-दल में तब्दील हो जाता है। गनीमत है कि यह इलाका आबादी विहीन है। ऐसी संभावना है कि गाय नदी में पानी पीने गई होगी तो नदी से लौटते समय गाय दलदल में फंस गई। शनिवार शाम को नदी किनारे गाय को दलदल में लोगों ने फंसा देखा। इसको लेकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में थानाध्यक्ष गजेंद्र बहुगुणा के साथ पहुंच कर स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस टीम ने गाय को दलदल से बाहर निकाल दिया। पशु चिकित्सक से उसका उपचार कराया गया।
थानाध्यक्ष धरासू गजेंद्र बहुगुणा ने दलदल में फंसी निराश्रित गाय को सकुशल बचाये जाने की पुष्टि की है।
http://udayprabhat.co.in/breking-news-highlights-explore-uttarakhand-will-be-on-air-on-discovery-channel/
