Udayprabhat
uttrakhandराज्य

चार दिन नहीं टिक पाती सड़क और पुनर्निर्माण के नाम पर हर साल होता है खर्च

  • जसपुर-करोड़ों की बनी सड़क हर साल होती है खराब

सुरेंद्र सिंह चौहान

उधम सिंह नगर| यह  मामला है जसपुर-पत्ररामपुर रोड का जहां पर करोड़ों रुपए की लागत से लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सर सड़क का निर्माण किया जाता है लेकिन करोड़ों की बनी सड़क हर साल खराब होती है. घटिया सामग्री के चलते सड़क हर वर्ष टूट जाती है.

अब इसे ठेकेदारों द्वारा अधिकारियों को दिया जाने वाला कमीशन कहें या विभाग की लापरवाही जिसके चलते अभी मात्र 4 दिन पहले ही जसपुर लकड़ी मंडी चौराहे से पतरामपुर तक सड़क निर्माण का कार्य किया गया और जैसे ही सड़क निर्माण का कार्य खत्म हुआ ग्राम मेघा वाला के पास सड़क में दरार आनी शुरू हो गई. अगर इस तरह 4 दिन में सड़क में दरारें आने शुरू हो गई है तो ऐसी सड़क मात्र महीने 2 महीने में किस स्थिति में होगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा.

इस बाबत विभागीय अधिकारी जेल से जब बातचीत की गई तो कुछ भी बताने से इंकार कर दिया. स्थानीय लोगों को शक है कि पीडब्ल्यूडी विभाग अपनी जेब भरने के चक्कर में विभाग को करोड़ों रुपए का चूना लगा रहे हैं.

http://udayprabhat.co.in/breking-news-highlights-explore-uttarakhand-will-be-on-air-on-discovery-channel/

Leave a Comment