Udayprabhat
Breaking Newsक्राइम

हरिद्वार में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, कई दिनों से शवों के लटके होने का अंदेशा

हरिद्वार| हरिद्वार जिले के कोतवाली क्षेत्र में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क रेंज ( Rajaji Tiger reserve park range) के खड़खड़ी इलाके में रविवार रात युवक और युवती का शव पेड़ लटके मिले. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि जंगल में पेड़ के पास दुर्गंध आने से लोगों को पेड़ से लड़के और लड़की के पेड़ पर लटके होने का पता चला.

पुलिस (Police) के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या (Suicide) का लग रहा है. पुलिस को मौके से एक छोटा बैग बरामद हुआ है जिसमें मोबाइल फोन और आई डी कार्ड मिला जिसमें लड़की का नाम और पता लिखा है.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

http://udayprabhat.co.in/covid-update-pm-narendra-modi-received-corona-vaccine-dose-today/

Leave a Comment