-
पीएम मोदी (PM Modi) ने कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की पहली डोज आज सुबह 6:25 बजे लगवाई. पीएम ने साथ में भारत (India) को कोरोना मुक्त बनाने की अपील की.
नई दिल्ली। पूरा विश्व कोरोना महामारी (Corona Pandemic) से लड़ रहा है। भारत में भी महामारी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। देश में कोरोना टीकाकरण (Covid Vaccination) के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली।
Took my first dose of the COVID-19 vaccine at AIIMS.
Remarkable how our doctors and scientists have worked in quick time to strengthen the global fight against COVID-19.
I appeal to all those who are eligible to take the vaccine. Together, let us make India COVID-19 free! pic.twitter.com/5z5cvAoMrv
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2021
प्रधानमंत्री ने लोगों से भी कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील भी की।एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने एम्स में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली। यह प्रशंसनीय है कि हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए त्वरित समय में काम किया। जो लोग वैक्सीन लेने योग्य हैं मैं उन सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील करता हूं। साथ मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाते हैं!
http://udayprabhat.co.in/uttaraakhand-summer-session-will-start-tomorrow-at-summer-capitol-gairsain/
