अभिनेता सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। पिछले साल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या के बाद सलमान को गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। पिछले साल सलमान को धमकी भरा एक ई-मेल मिला था जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार सुबह दो संदिग्ध व्यक्तियों ने फायरिंग की। इस घटना के बाद दबंग सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई कई बार सलमान को इन धमकियों का सामना पहले भी करना पड़ा है। रविवार तड़के मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की। इस खबर ने उनके फैंस के साथ-साथ हर किसी को हैरान कर दिया। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से बात की। वहीं, मुंबई की बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।पुलिस जांच कर रही है। पुलिस आरोपितों का पता लगाने के लिए घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखा जिसमें दोनों आरोपी फायरिंग के बाद बांद्रा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उसके बाद उन्होंने बोरीवली जाने वाली लोकल ट्रेन पकड़ी। पुलिस आगे की जानकारी का पता लगा रही है।इसके साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और गोली के निशानों को चिन्हित कर रही है।सूत्रों के अनुसार, सलमान खान के घर पर फायरिंग की घटना के बाद बताया जा रहा है कि परिवार सहित सलमान खान यह घर बदलने वाले हैं। वहीं, अभिनेता सलीम खान ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है, बताने को कुछ नहीं है।वे सिर्फ पब्लिसिटी चाहते हैं, चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एनआईए व दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस भी जांच कर रही है।लॉरेंस व इससे जुड़े सभी बड़े गैंगस्टर गोल्डी बराड़, काला जठेड़ी व रोहित गोदारा आदि के बारे में सबसे अधिक जानकारी स्पेशल सेल के पास ही है, इसलिए मुंबई पुलिस, स्पेशल से सूचना साझा कर जांच कर रही है। वहीं, इस मामले में एक आरोपी का गुरुग्राम से लिंक बताया जा रहा है।
previous post
