सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल (मुख्य) परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों (UPSC CSE 2023 Final Result) की घोषणा कर दी गई है। आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों की घोषणा आज यानी मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 को की गई। इसके साथ ही UPSC द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए घोषित रिक्तियों के सापेक्ष 1016 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है
UPSC द्वारा सूचना के मुताबिक CSE 2023 में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप (AIR 1) किया है।इसके बाद अनिमेष प्रधान ने दूसरा (AIR 2) और डोनुरू अनन्या रेड्डी ने तीसरा (AIR 3) स्थान प्राप्त किया है। इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए सभी उम्मीदवारों सूची UPSC की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर देख सकते हैं। UPSC ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना 1 फरवरी को जारी की थी और आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी तक चली थी। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 28 मई को किया गया था, जिसके नतीजे 12 जून को घोषित किए गए थे। इसमें सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 15 से 24 सितंबर तक किया गया था और परिणाम 8 दिसंबर 2023 को जारी किए गए थे, जिसके बाद मुख्य परीक्षा के द्वितीय चरण यानी साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण चरण का आयोजन तीन चरणों में 2 जनवरी से 16 फरवरी, 19 फरवरी से 15 मार्च और फिर 18 मार्च से 9 अप्रैल तक किया गया था। इसके बाद अब अंतिम नतीजों (UPSC CSE 2023 Final Result) की घोषणा किए जाने का इंतजार समाप्त हो गया है।संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल (मुख्य) परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों (UPSC CSE 2023 Final Result) की घोषणा आज यानी मंगलवार 16 अप्रैल 2024 को कर दी गई है। परिणामों के अंतर्गत वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए घोषित की गई कुल रिक्तियों के मुकाबले 1016 चयनित उम्मीदवारों की सूची (UPSC Toppers List 2023) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
